Shri Sarveshwar Jayaditya Panchangam 2027-2028 (श्री सर्वेश्वर जयादित्य पंचांग) Vikram Samvat 2084.
The panchang for the year 2027-2028 starts from Indian Month Chaitra till the month of Phalguna by Acharya Vinay Jha.
श्रीसर्वेश्वर जयादित्य पंचांग 2084, जयपुर से प्रकाशित राजस्थान का एकमात्र सूर्यसिद्धान्तीय पंचांग है, जिसका सूक्ष्मगणित समस्त ऋषिप्रोक्त सिद्धान्तों के आधार पर आचार्य विनय झा द्वारा किया गया है। कुछ वर्षों से व्रत त्यौहारों की दिनांक को लेकर भारी संशय की स्थिति नवीन गणित के अशास्त्रीय पंचांगों ने उत्पन्न कर दी है, जिस भ्रम के निवारण का एवं व्रत पर्व त्यौहारों की एकरूपता का यह पंचांग शास्त्रसिद्ध अनुपम प्रयास है। प्रस्तुत पंचांग में विवाह, उपनयन, मुंडन, गृहारम्भ, गृहप्रवेश,वाहन खरीद, देवप्रतिष्ठा, नामकरण, अन्नप्राशन, प्रसूतिकास्नान, कर्णवेध एवं व्यापार के मुहूर्त्तों का समावेश किया गया है। प्रत्येक पक्ष के साथ ही उस पक्ष के व्रत पर्वों के शास्त्रीय कृत्य एवं मुहूर्त्त का विवरण दिया गया है एवं धर्मशास्त्र व ज्योतिष सम्बन्धी अनेक प्रयोगों व आवश्यक जानकारियों को यत्र तत्र दिया गया है। वर्ष भर के चन्द्र नक्षत्र चरण प्रवेश का समय एवं उसमें जन्मे बच्चों के नामाक्षर व पाया की स्पष्ट तालिका दी गयी है। समस्त धर्मानुरागी जन धर्मफल की शाश्वत सिद्धि हेतु एवं व्रत पर्वों की एकरूपता हेतु धर्मशास्त्रानुमोदित इस “श्रीसर्वेश्वर जयादित्य पञ्चाङ्ग” के अनुसार व्रतपर्वोत्सवों का पालन करें।














Vijender Rawat (verified owner) –
Sunil Tripathi (verified owner) –
Deepak Karn (verified owner) –